बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:00 IST

जेल से बाहर आते ही चुराने लगा दुपहिया

साथी सहित गिरफ्तार, चार वाहन बरामद

यूनुस शेख पीआई यशोधरा थाना

नागपुर.

जेल से जमानत पर आते ही वाहन चुरानेवाले अपराधी को साथी सहित यशोधरा नगर पुलिस ने पकड़ा है. उनसे चार दुपहिया बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपी इमरान रशीद हुसैन और शेख सुल्तान शेख यासीन है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार इमरान हुसैन एक महीने पहले ही वाहन चोरी के एक मामले में जेल से बाहर आया है. जेल से छूटने के बाद से ही वह अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरियां कर रहा था. वह वाहन चुराने के बाद उसकी नंबर प्लेट बदल देते थे. इसके बाद उसकी बिक्री करते थे. 7 अक्टूबर को कलमना निवासी फैजान खान की मोपेड ऑटोमोटिव चौक के पास से चोरी हुई थी. परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों को खोज रही थी. इसी दौरान पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को आरोपियों के ताजबाग परिसर में चोरी का वाहन ठिकाने लगाने की फिराक में होने का पता चला. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सक्करदरा, यशोधरा नगर और नंदनवन थाना क्षेत्रों में चार दुपहिया चुराने का कबूल किया. आरोपियों द्वारा शहर के दूसरे इलाकों में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिए जाने का संदेह है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे