शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

जावेद अख्तर बोले, राम के विचार हर भारतीय के खून में हैं, चाहे वह किसी भी धर्म का हो

कल्चर PT24 टीम

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने एक कार्यक्रम में कहा कि भगवान राम आदर्श और जीने का तरीका हैं। उन्होंने अभी 'रामायण' फिल्म नहीं देखी है, पर देखना चाहते हैं।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' की इन दिनों हर तरफ चर्चा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है और रिलीज के 13वें दिन भी इसकी पकड़ मजबूत दिख रही है। कुछ लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने इस पर आलोचना भी की है। इसी बीच जाने-माने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है।

जावेद अख्तर ने अभी तक 'रामायण' फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वे इसे देखना चाहते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने नितेश तिवारी की यह फिल्म देखी है। जवाब में उन्होंने कहा कि वे इसे जरूर देखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी जोया अख्तर फिल्म देख चुकी हैं और उन्हें यह पसंद आई है। जावेद अख्तर ने यह बात भी कही कि जोया आमतौर पर किसी चीज की आसानी से तारीफ नहीं करतीं।

इसी कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने भगवान राम के बारे में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, "भगवान राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि एक आदर्श और जीने का एक तरीका हैं। हर भारतीय में और उसके संस्कारों में राम हैं। शायद मेरे इस बयान से कल कई लोग नाराज़ होंगे। लेकिन राम के विचार हर भारतीय के खून में हैं। चाहे वह इंसान किसी भी धर्म का हो।"

आगे उन्होंने कहा कि भगवान राम को अक्सर सिर्फ एक व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, जबकि उनका महत्व इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। जावेद अख्तर के मुताबिक राम जीवन जीने के एक दर्शन की नुमाइंदगी करते हैं। उनके इस बयान के बाद 'रामायण' फिल्म के साथ-साथ भगवान राम को लेकर उनका नजरिया भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

#नागपुर#कल्चर#PT24#Culture#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन