मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
20:26 IST

IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ता हिरासत में

साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में मुंबई युवक कांग्रेस ने IIT बॉम्बे के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, निष्पक्ष जांच और प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग की।

IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ता हिरासत में
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

मुंबई के IIT बॉम्बे के एक स्टूडेंट साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मामले की गहराई से जांच हो और साहिल को न्याय मिले, इस मांग को लेकर मुंबई युवक कांग्रेस ने IIT बॉम्बे कैंपस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह आंदोलन युवक कांग्रेस की मुंबई अध्यक्षा झीनत शबरीन की अगुवाई में हुआ।

साहिल वाकोडे की मौत के बाद से IIT बॉम्बे कैंपस के अंदर भी स्टूडेंट्स का प्रदर्शन जारी है। स्टूडेंट्स ने कई मांगें रखी हैं, जिनमें संस्थान की जवाबदेही तय करने, मानसिक स्वास्थ्य और शिकायत निवारण व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दे शामिल हैं। IIT बॉम्बे प्रशासन ने स्टूडेंट्स की 18 मांगों पर चर्चा की है और इस पर आगे की प्रक्रिया चल रही है।

झीनत शबरीन की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान साहिल वाकोडे को न्याय दिलाने की जोरदार नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने "जब जब सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है" जैसे नारे भी लगाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई।

झीनत शबरीन ने साहिल वाकोडे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स द्वारा रखी गई 18 मांगों को युवक कांग्रेस का पूरा समर्थन है।

इसके साथ ही उन्होंने IIT बॉम्बे में जातीय भेदभाव के आरोपों की भी जांच होनी चाहिए, ऐसी मांग रखी। साहिल के परिवार वालों ने भी जातीय भेदभाव और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। हालांकि, IIT बॉम्बे ने पहले यह दावा किया था कि संस्थान के पास ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। ऐसे में इन आरोपों की जांच होना जरूरी माना जा रहा है।

युवक कांग्रेस ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शबरीन ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग की। इस बीच खबर है कि दुल्ला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हो चुका है और IIT बॉम्बे ने उनका डीन पद निलंबित कर दिया है। हालांकि, यूनिवर्सिटी के एक फैकल्टी समूह ने दुल्ला का समर्थन करते हुए आरोपों की उचित जांच की मांग की है।

साहिल वाकोडे मामले की जांच अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सबकी नजर टिकी है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे