IIM मुंबई में एकेडमिक असोसिएट के 15 पदों पर भर्ती, 13 अक्टूबर 2026 तक करें अप्लाई
कॉन्ट्रैक्ट पर होने वाली इस भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट को 45,000 से 55,000 और पीएच.डी. धारकों को 60,000 से 70,000 रुपये महीना मिलेगा।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) मुंबई ने अलग-अलग एकेडमिक विभागों और कार्यक्रमों के लिए 'एकेडमिक असोसिएट' के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं, और आवेदन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2026 है।
इस भर्ती में कुल 15 खाली पद भरे जाएंगे। विभागों के हिसाब से देखें तो ऑपरेशन्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट में सबसे ज्यादा 05 पद हैं। एनालिटिक्स एंड डिसीजन सायन्स में 02 पद, सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट में 02 पद, मार्केटिंग में 02 पद और फायनान्स, इकॉनॉमिक्स एंड स्ट्रैटेजी में भी 02 पद हैं। वहीं OBHR मैनेजमेंट में 01 पद और पब्लिक पॉलिसी में 01 पद है।
पढ़ाई की शर्त यह है कि उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित शाखा में कम से कम 60% मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। इसमें मास्टर्स डिग्री, MBA या 2 साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शामिल है। मैनेजमेंट या उससे जुड़े विषय में पीएच.डी. कर चुके उम्मीदवार, या जो पीएच.डी. कर रहे हैं, वे भी अप्लाई कर सकते हैं।
उम्र की बात करें तो आवेदन की आखिरी तारीख के हिसाब से उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए। पीएच.डी. धारकों या संबंधित अनुभव वाले उम्मीदवारों के लिए यह सीमा ढीली करके 35 साल तक की जा सकती है।
अब बात तनख्वाह की। पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों को हर महीने 45,000 से 55,000 रुपये स्टायपेंड मिलेगा। पीएच.डी. धारकों को हर महीने 60,000 से 70,000 रुपये मानधन दिया जाएगा।
इसके अलावा कुछ भत्ते भी मिलेंगे। हर महीने 8,000 रुपये घर किराया भत्ता, 2,000 रुपये यात्रा भत्ता और मोबाइल रिचार्ज के लिए 500 रुपये दिए जाएंगे।
अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://iimmumbai.ac.in/careers पर जाना होगा। वहां 13 अक्टूबर 2026 को या उससे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना है। चयन की प्रक्रिया और बाकी पूरी जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट देखने को कहा गया है।