गुरूवार, 5 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

होटल में जुआ, 13 आरोपी गिरफ्तार

होटल में जुआ, 13 आरोपी गिरफ्तार तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

नागपुर.

बेलतरोड़ी पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 13 आरोपियों को पकड़ा है. आरोपी होटल के कमरे में ताश के पत्तों पर पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने मौके से 30 हजार 70 रुपये नकद और ताश के पत्तों सहित अन्य सामग्री जब्त की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 नवंबर 2026 की रात बेलतरोड़ी पुलिस को न्यू मनीष नगर स्थित मनोमय होटल के कमरा नंबर 506 में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान शेख शहजाद शेख सलीम (30), सुधीर चंद्रकांत जगताप (45), कमर अली अहमद अली (45), आशुतोष प्रकाश गजभिये (31), पप्पू मुकेश सारवान (35), आदित्य सुधीर मेश्राम (25), अविनाश भाऊराव उके (40), रितेश रत्नाकर कुंभार (36), आकाश ब्रिजलाल रगडे (32), सन्नी सुरेंद्र चव्हाण (27), कबीर उर्फ भोलानाथ लाल डकाह (38), सतीश विष्णु अंबोणे (55) और श्रीकांत देवाजी भुजाडे (43) को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया. उनसे 30 हजार रुपये और अन्य जुआ सामग्री बरामद की गई. बेलतरोड़ी थाने में महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे