मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
20:40 IST

हेराफेरी का आरोपी लगाकर युवक को पीटा

नागपुर

हॉस्टल के पैसों में हेराफेरी करने का आरोप लगाकर एक युवक को मारपीट करके चाकू की नोंक पर धमकाया गया है. यह वारदात कपिलनगर थाना क्षेत्र में हुई. 36 वर्षीय प्रवीण अंबाडाले मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते हैं. शिकायत के अनुसार वह और आरोपी एक हॉस्टल कंपनी से जुड़े हुए हैं. हॉस्टल में रहने वाले लोगों से मिलने वाला किराया प्रवीण के अकाउंट में आता था. किराय की राशि को बाद में कैश के रूप में हॉस्टल के सीनियर कर्मी सोनू तिवारी के पास जमा होती थी. इसी पैसों को लेकर हॉस्टल मालिक सैय्यद फैजान ने प्रविण अंबाडाले, सोनू तिवारी और एक महिला कर्मचारी पर हेराफेरी का आरोप लगाया था. 19 सितंबर को प्रवीण सदर थाने में शिकायत करने जाने वाले थे. इसका पता चलने पर उन्हें के.के. हॉस्टल के सामने नारी मेट्रो स्टेशन, कामठी रोड के पास बुलाया गया. वहां आरोपी मो. सैफान, सैय्यद फैजान और यश मदने मौजूद थे. मो. सैफान ने प्रवीण की छाती पर लात मारी. इसके बाद तीनों ने गाली-गलौज की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने प्रवीण, महिला और सोनू तिवारी पर पैसों की हेराफेरी करने की आरोप बात कबूल करने का दबाव बनाया. इसका वीडियो भी बनाया. इसके बाद प्रवीण को गिट्टीखदान ले गए. वहां थाने के बाहर छोड़कर फरार हो गए. यह घटना कपिलनगर थाना क्षेत्र की होने से से प्रविण की शिकायत पर कपिलनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे