मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:07 IST

हाथ लगा बाल सुधार गृह से भागा नाबालिग

नागपर.

बाल सुधार गृह से फरार हत्या के प्रकरण में लिप्त नाबालिग डेढ़ माह बाद सदर पुलिस के हाथ लगा है. उसे एमपी के बालाघाट स्थित कटंगी से पकड़ा गया है. नाबालिग सदर थाने के तहत हुए एक हत्या की वारदात में लिप्त था. उसे कपिल नगर के बाल सुधार गृह में रखा गया था. वह 20 अगस्त की रात तीन अन्य नाबालिगों के साथ लघुशंका जाने के बहाने खिड़की तोड़कर बाल सुधार गृह से फरार हो गया था. तीन नाबालिगों को पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया था, जबकि चौथा हाथ नहीं लग रहा था. उसके कटंगी में रिश्तेदार के घर छूपे होने का पता चला. इसके आधार पर सदर पुलिस ने उसे पकड़कर कपिल नगर पुलिस के हवाले किया.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे