'हफ्ता दो, वरना बस्ती छोड़ दो!'
बदमाश की खुली धमकी, रहने के बदले में 10 हजार मांगे
नागपुर में गुंडागर्दी और रंगदारी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बदमाशों की दबंगई इस कदर बढ़ गई है कि बस्ती में रहने के लिए भी लोगों से हर महीने हफ्ता मांगा है. मामला तहसील थाना क्षेत्र के तकिया दीवान शाह इलाके का है. शिकायतकर्ता सय्यद आसिफ अली और आरोपी खतीब अंसारी गफूर अंसारी एक ही बस्ती के निवासी है. अंसारी पुराना अपराधी है. वह लोगों से विवाद कर उन्हें धमकाता रहता है. 30 अक्टूबर की रात अंसारी ने अली के बड़े बेटे को रास्ते में धमकाते हुए साफ कहा कि अगर इस बस्ती में रहना है तो हर महीने 10 हजार रुपये देने होंगे, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना. इसके बाद 2 नवंबर को अंसारी ने सीधे अली को मोबाइल फोन पर संपर्क किया और हर महीने 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी. रकम नहीं देने पर बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी. अंसारी की लगातार धमकियों से पूरा परिवार दहशत में आ गया. आखिरकार अली ने ने हिम्मत जुटाकर तहसील पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्जकर खतीब अंसारी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।