सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 10:02 IST

गोरेगांव में 18 महीने के बच्चे की मौत, 10 साल की बच्ची पर BNS 103(1) में केस

मुंबई के गोरेगांव पूर्व में 18 महीने के बच्चे को छठी मंजिल की डक्ट से नीचे फेंके जाने की घटना में दिंडोशी पुलिस ने 10 साल की बच्ची के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गोरेगांव में 18 महीने के बच्चे की मौत, 10 साल की बच्ची पर BNS 103(1) में केस तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

मुंबई के गोरेगांव पूर्व के दिंडोशी इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 18 महीने के एक बच्चे को इमारत की छठी मंजिल पर बनी डक्ट से नीचे फेंक दिया गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना 14 अक्टूबर 2026 की रात शिवशाही इमारत में हुई। गोरेगांव पूर्व के नागरिक निवारा परिसर में शिवशाही प्रोजेक्ट की इमारत की छठी मंजिल पर यह वारदात हुई।

पुलिस ने जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक 10 साल की बच्ची बच्चे को उठाकर डक्ट में फेंकती दिखाई दी। फुटेज में यह भी दिख रहा है कि बच्चे को नीचे फेंकने के बाद वह बच्ची इमारत के परिसर में साइकिल चला रही थी।

शुरुआत में दिंडोशी पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट यानी एडीआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान 10 साल की बच्ची और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

मृत बच्चे के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी के परिवार की तरफ से सबूत मिटाने की कोशिश की गई। उन्होंने यह शक भी जताया है कि पुरानी लड़ाई की वजह से या घर खाली करवाने के मकसद से यह साजिश रची गई होगी। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

पुलिस की जांच और बाल कल्याण समिति के निर्देशों के बाद 10 साल की बच्ची के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की मां की भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। दिंडोशी पुलिस यह पता लगा रही है कि इतनी छोटी बच्ची ने यह काम आखिर किस वजह से किया और क्या इसके पीछे किसी और का हाथ है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे