घूसखोर हवलदार की दो दिनों के लिए बढ़ी एसीबी हिरासत
नागपुर.
एनसी प्रकरण में कार्रवाई करने की धमकी देकर 20 हजार रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार जरीपटका थाने के हवलदार सचिन तायडे की एसीबी हिरासत अदालत ने दो दिनों के लिए बढ़ा दी. इसी बीच घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी फरार सिपाही मनीष मेश्राम का कोई पता नहीं चला पाया है. उसके तायडे की हिरासत खत्म होने के बाद ही हाथ लगने की प्राइम टाइम 24 की जानकारी सच साबित होने की आशंका है. तायडे और मेश्राम थाने की एनसी टीम में तैनात थे. उन्होंने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के बदले में 40 हजार रुपए मांगे. बाद में 20 हजार रुपए लेकर प्रकरण निपटाने के लिए तैयार हो गए. पीड़ित ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई. इसके आधार पर 16 सितंबर को तायडे को रंगे हाथ पकड़ा गया. इसी दौरान तायडे का साथी मनीष मेश्राम 'ट्रैप मनी' 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गया. एसीबी मेश्राम का पता लगाने में विफल साबित हो रही है. मेश्राम के फरार होने से एसीबी पर सवाल हो रहे है. इसी बीच एसीबी ने हिरासत खत्म होने से तायडे को अदालत में पेश किया. वहां से उसकी दो दिन की हिरासत मिल गई. लंबे वक्त के बाद एसीबी को किसी पुलिस कर्मी की 7 दिनों के लिए हिरासत मिली है.