मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:31 IST

अजनी पुलिस की तत्परता से बची जान

काम आया डायल-112, अपराधी गिरफ्तार

पीआई नितिनचंद्र राजकुमार

नागपुर.

पुलिस कंट्रोल रूम के डायल-112 पर सूचना मिलने के 3 मिनट में ही मौके पर पहुंची अजनी पुलिस ने एक युवक की जान बचा ली. पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया. यह वारदात अजनी पुलिस थाना के संत कबीर नगर में हुई. 5 अक्तूबर की रात 11.15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि संत कबीर नगर में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला हो रहा है. अजनी पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हुई. वह 3 मिनट मे ही मौके पर पहुंच गई. उसने शिकायतकर्ता मुकुल धापोड़े को सुरक्षित बचा लिया. मुकुल ने पुलिस को बताया कि परिसर में रहने वाले आरोपी शाहबाज अजीम खान चाकू की नोक पर उससे मोबाइल और नकदी मांग रहा है. विरोध करने पर शाहबाज ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. मुकुल किसी तरह चाकू के वार से तो बच गया, लेकिन हमले के दौरान उसकी गाड़ी की सीट का कवर फट गया. उसने जान बचाकर निकलने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी. वहां पहुंचे अजनी पुलिस के बीट मार्शल ने खोजबीन करने शाहबाज खान को गिरफ्तार कर लिया. शाहबाज के खिलाफ पहले भी प्रतिबंधक कार्रवाई की गई है. उसे नशे की लत है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे