घर में सोए व्यक्ति को चाकू से गोदा
बीच-बचाव के लिए आए मां भी जख्मी, पत्नी के ललकारने पर भागे हमलावार, गिट्टीखदान के सुरेंद्रगढ़ में वारदा
नागपुर.
घर में सोए मछली विक्रेता को नींद में ही मौत के घाट उतारने का प्रयास किया गया. हथियार से लैस हमलावर मछली विक्रेता को अधमरा करके फरार हो गए. हमलावरों ने मछली विक्रेता की वृद्ध मां को भी जख्मी कर दिया. यह वारदात गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के सुरेंद्रगढ़ स्थित भवानी चौक पर हुई.
यशवंत गौर को बालों से खींचकर बाहर निकाला और चाकू से हमला कर दिया। बेटे को बचाने के लिए दौड़ी 65 वर्षीय मां पार्वती बाई के साथ भी मारपीट की गई। नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के सुरेंद्रगढ़ स्थित भवानी चौक में हुई इस वारदात के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। घायल मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है।
यशवंत गौर गिट्टीखदान चौक पर मछली बेचने का काम करते हैं. वह रोज की तरह दुकान से घर लौटकर भोजन करने के बाद ओ गए. रात करीब 2:30 बजे गौर को दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर उनकी 65 वर्षीय मां पार्वती बाई बाहर देखने गईं. सामने दो युवक दरवाजा खटखटाते दिखाई दिए. दोनों युवक जबरन घर में घुस गए. उन्होंने कमरे में सो रहे यशवंत को बालों से खींचकर बाहर लाया. उनके साथ मारपीट करने लगे. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. एक युवक ने यशवंत पर चाकू से वार कर दिया.
बेटे पर चाकू से हमला, मां ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा
हमला होते देखकर यशवंत गौर की मां पार्वती बाई बीच-बचाव के लिए आगे आईं. हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की. वह भी जख्मी हो गई. घर के भीतर अचानक हुए इस हमले से गौर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच यशवंत की पत्नी भी जाग गई. उसने लाठी दिखाकर हमलावरों को घर से निलकने को कहा. यह देखकर हमलावर फरार हो गए. परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से घायल मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया. यशवंत का उपचार जारी है. आधी रात घर में घुसकर किए गए इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस ने जांच शुरू की है. परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध युवक दोपहिया वाहन से आते-जाते दिखाई दे रहे है. उनकी पहचान पुलिस ने अमोल पलसपगार और रवि पांडे के रूप में की है. उनके हाथ लगने के बाद ही हमले की सच्चाई सामने आ सकती है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।