सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 09:37 IST

गर्भवती हुई नाबालिग, बेटे के हत्या की धमकी देकर रेप

नाबालिग-विवाहिता से बलायत्कार, करीबियों की करतूत

नागपुर.

शादी का झांसा, नौकरी का लालच और बेटे की हत्या की धमकी इस तरह के दबाव में आकर नाबालिग और विवाहिता पर बलात्कार किया गया है. कलमना में 17 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने और बच्ची को जन्म देने के बाद शोषण का मामला उजागर हुआ, जबकि हिंगना में नौकरी दिलाने का लालच देकर एक विवाहिता से दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बच्ची के जन्म से खुला राज

कलमना थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग की 19 साल के युवक से दोस्ती थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। नाबालिग की शिकायत के अनुसार युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई. गर्भावस्था का पता चलने के बाद आरोपी ने 25 मार्च को एक धार्मिक स्थल पर उससे शादी कर ली. इसके बाद 13 सितंबर को नाबालिग ने सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया. अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों को उसकी नाबालिग उम्र का पता चला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने नाबालिग से संपर्क किया, लेकिन वह शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंची. आखिरकार कलमना पुलिस ने पीएसआई नीलेश बारवे की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नौकरी का सपना दिखाया, बेटे की जान की धमकी दी

हिंगना थाना क्षेत्र में भी रिश्तों और भरोसे को तोड़ने का गंभीर मामला सामने आया है. पति से अनबन के चलते मायके में रह रही महिला अपने बीमार बेटे को उपचार के लिए सावनेर के सरकारी अस्पताल ले गई थी. वहीं उसकी मुलाकात 42 वर्षीय ललित वंजारी से हुई, जो कलमेश्वर का निवासी है. ललित ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और उसे डोंगरगांव में अपने परिचित श्रीकांत निंबर्ते के कमरे पर ले गया. वहां उसने महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. ललीत ने महिला को मुंह खोलने पर बेटे समेत उसे जान से मारने की धमकी भी दी. इस धमकी के बावजूद पीड़िता ने हिंगना पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे