सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 09:33 IST

गरबा से निकाला तो सीने में घोंपा चाकू

शराबी युवकों की दबंगई, बातचीत के बहाने बुलाकर हमला, अजनी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

नितिनचंद्र राजकुमार पीआई अजनी थाना

नागपुर.

रास गरबा में शराब पीकर गाली-गलौज करना और फिर बाहर निकाले जाने की खुन्नस निकालना इस कदर भारी पड़ा कि उन्होंने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. गरबा से बाहर निकाले जाने को अपनी बेइज्जती मानकर आरोपियों ने पहले आयोजक को फोन पर परेशान किया और फिर बातचीत के बहाने उसके मित्र को बुलाकर चाकू से हमला कर दिया. हमलावरों ने अथर्व वाडी भस्मे (22) के सीने पर चाकू से दो से तीन वार किए। इस जानलेवा हमले से 85 प्लॉट परिसर में सनसनी फैल गई. अजनी पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें तेजस अमोल ढेगे (22) और अल्ताफ मंजूर आलम अंसारी (21) 85 प्लॉट शामिल हैं. घायल बेलतरोड़ी निवासी अथर्व वाड़ीभसमे है.

85 प्लॉट निवासी कृष्णा बरादिया इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं. मनीष नगर में रुद्र बार के पास मैदान में रास गरबा का आयोजन किया गया था. 19 अक्टूबर की रात आरोपी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा. शराब के नशे में चारों गाली-गलौज कर रहे थे. आयोजन में महिलाओं और अन्य नागरिकों की मौजूदगी के चलते कृष्णा बरादिया ने बाउंसर से आरोपियों को बाहर निकालने के निर्देश दिए. गरबा से बाहर निकाले जाने पर आरोपी भड़क गए. इसी बात को लेकर बरादिया के साथ विवाद शुरू हो गया. इसके बाद से तेजस लगातार फोन कर बरादिया से विवाद करता रहा. उसे दोस्तों के साथ गरबा से बाहर निकाला जाना अपनी बेइज्जती लग रहा था और वह इसी खुन्नस में था.

मंदिर के पास बुलाया और चाकू से कर दिया हमला

आरोपियों ने विवाद खत्म करने के बजाय हिंसक रास्ता चुना.19 अक्टूबर की रात तेजस ने कृष्णा बरादिया और उनके मित्र अथर्व वाडी भस्मे को बातचीत के लिए 85 प्लॉट स्थित शीतला माता मंदिर के पास बुलाया. दोनों के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने अथर्व पर चाकू से हमला कर दिया. उसके सीने पर दो से तीन वार कर उसे लहूलुहान कर दिया. अचानक हुए हमले से परिसर में हड़कंप मच गया. गंभीर रूप से घायल अथर्व को तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद अजनी पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. तेजस ढेगे तथा अल्ताफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे