एमपी की महिला से कराया जा रहा था देह व्यापार
हुड़केश्वर की होटल में पुलिस का छापा, आरोपी महिला गिरफ्तार
नागपुर.
क्राइम ब्रांच के एसएसबी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने हुड़केश्वर थाने के तहत पवनपुत्र नगर की होटल रॉयल मेंशन में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर महिला को गिरफ्तार किया है. उसके चंगुल से मध्य प्रदेश की एक पीड़िता को मुक्त कराया गया है. आरोपी समीना है. पुलिस सूत्रों के अनुसार समीना कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए प्रेरित करती थी. वह शहर की कई होटल से जुड़ी हुई थी. वहां महिलाओं की आपूर्ति करती थी. इसी कड़ी में उसने मध्य प्रदेश की पीड़िता को नागपुर बुलाया था. पुलिस ने समीना से संपर्क किया. उसने डमी ग्राहक को व्हाट्सऐप पर महिला की तस्वीर भेजी गई. उसने दो हजार रुपये में सौदा तय किया. इसके बाद होटल का कमरा बुक किया गया. डमी ग्राहक को होटल में बुलाया. पुलिस ने होटल के कमरे में दबिस देकर समीना को पकड़ा. समीना के पति की मृत्यु हो गई है. वह बेटियों के पालन के लिए देह व्यापार करने का बता रही है. समीना के खिलाफ पीटा के तहत मामला दर्ज किया गया है.