मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
20:05 IST

एमडी तस्करी में मिला इंजीनियरिंग छात्र 18 ग्राम एमडी, कार और साथी समेत दो गिरफ्तार

एमडी तस्करी में मिला इंजीनियरिंग छात्र 18 ग्राम एमडी, कार और साथी समेत दो गिरफ्तार
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर में एमडी ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच यूनिट-6 ने बड़ी कार्रवाई की है। पाचपावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एमडी बेचने के लिए घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र बताया जा रहा है। आरोपियों के कब्जे से 18 ग्राम एमडी ड्रग्स समेत करीब 12 लाख 23 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। वहीं, पूछताछ में सामने आए एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

क्राइम ब्रांच यूनिट-6 की टीम तड़के जेसीबी कंपनी के सामने, ऑटोमोटिव चौक और शेरे पंजाब लॉन के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो युवक संदिग्ध गतिविधियों में नजर आए।

पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से बिक्री के लिए रखा 18 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज मोहनलाल गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी यशोधरानगर और रिचर्ड प्फेड्रिक्स, उम्र 24 वर्ष, निवासी कपिलनगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रिचर्ड इंजीनियरिंग का छात्र है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 रुपये नकद, 80 हजार रुपये कीमत की एक्टिवा, 52 हजार रुपये के दो मोबाइल फोन और करीब 10 लाख रुपये कीमत की टाटा नेक्सॉन कार जब्त की है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एमडी ड्रग्स उन्हें यशोधरानगर निवासी लकी साहू से मिली थी। अब पुलिस लकी साहू की तलाश में जुटी है।

आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पाचपावली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी ड्रग्स की सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बड़ी संख्या में छात्र एमडी का नशा कर रहें है। बाद में वही तस्करी भी करने लगते है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे