मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:31 IST
PT24 खास खबर

रामनगर चौक पर अपराधी मचाते है 'तमाशा'

कार चालक पर हमले में दो गिरफ्तार, अंबाझरी पुलिस की ढिलाई पर सवाल

नागपुर.

चर्चित हुक्का पार्लर और बार में जुटनेवाली अपराधियों की भीड़ के चलते अंबाझरी थाने के तहत स्थित रामनगर 'तमाशा' बना हुआ है. 5 अक्तूबर की रात अपराधियों द्वारा कार चालक पर हमला किए जाने के बाद से नागरिकों में दहशत मची हुई है. नागरिक इसके लिए अंबाझरी पुलिस की लापरवाही को दोषी बता रहे है. उन्होंने अपराधियों की मौजुदगी से किसी भी वक्त बड़ी वारदात होने की आशंका जताई है.

5 अक्तूबर की रात राहुल कनौजिया अपनी पत्नी शिवानी और बच्चों के साथ कार में सवार होकर रामनगर चौक से गुजर रहे थे. रामनगर चौक के पास शराबी तीन युवकों ने अपनी कार मार्ग के बीच पार्क की थी. जिससे राहुल की कार को रास्ता नहीं मिल रहा था. राहुल ने हार्न बजाकर युवकों को कार साईड में करने को कहा. उन्होंने गालियां देते हुए टॉमी से सिर पर वार करके राहुल को गंभीर जख्मी कर दिया था. इस प्रकरण में पुलिस ने हमले का मामला दर्ज कर गोलीबार चौक निवासी प्रिंस भानुसे और पूष्कर शर्मा को गिरफ्तार किया है. उसके अन्य साथी फरार है. आरोपी रामनगर चौक के चर्चित हुक्का पार्लर और बार में आए थे. वहां आनेवाले अधिकांश लोग सड़क पर वाहन पार्क करते थे. जिससे हमेशा ही नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. नागरिकों ने कई मर्तबा अंबाझरी पुलिस और ट्रैफिक ब्रांच को इसकी शिकायत की है. दोनों ही इस दिशा में गंभीर नहीं है. वारदात के बाद भी जब प्रकरण थाने पहुंचा तो आरोपियों का मित्र आदित्य नामक पुलिस कर्मी मध्यस्थता करने के लिए पहुंच गया था. आदित्य के खिलाफ अलग-अलग थानों में गंभीर आपराधिक भी दर्ज है. उसे निलंबित भी किया गया है. वह मुख्यालय में तैनात है. ड्यूटी से गायब होकर अपराधियों के साथ रहता है. उसकी हुक्का पार्लर संचालक से दोस्ती है.

हुक्का पार्लर और बार में जुटनेवाली अपराधियों के भीड़ की वजह से रामनगर चौक पर खून-खराबे की स्थिति निर्माण हो गई है. नागरिकों का कहना है कि वह रात बे रात वहां से गुजरने से कतराते है. पूरे शहर में विशेष दिनों पर शराब बिक्री बंद होने के बावजूद रामनगर चौक पर चोरी-छुपे आसानी से मिल जाती है. पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है. इसके अलावा अंबाझरी थाने और क्राइम ब्रांच के यूनीट दो की टीम भी हमेशा अधिकारियों के भूमिका का 'अपडेट' देती है. इस संबंध में संपर्क करने पर जोन दो की डीसीपी अन्नपूर्णा सिंह ने बताया कि हु्क्का-पार्लर और बार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है. नागरिकों की शिकायत आने पर उसे बंद करने की मनपा से सिफारिश की जाएगी.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे