एमडी तस्करी में मिला इमामवाड़ा का अपराधी
इमामवाड़ा थाने के तहत रामबाग के मैत्री बौद्ध विहार के पास मादक पदार्थ विरोधी दल ने एमडी की बिक्री में लिप्त अपराधी को पकड़ा है. उससे 17 ग्राम एमडी, मोबाइल और बाईक सहित डेढ़ लाख रुपए का माल बरामद किया गया है. आरोपी 29 वर्षीय सनी बागडे है. रामबाग निवासी सनी पुराना अपराधी है. वह काफी समय से एमडी की बिक्री करता है. इमामवाड़ा थाना परिसर के कई अपराधी एमडी की बिक्रीमें लिप्त है. उसका साथी स्वप्निल उर्फ बबलू दिनेश निषाद और दीक्षित धावेकर फरार है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.