बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:36 IST

दिनदहाड़े सड़क पर गुंडे ने चाकू से गोदा

दिनदहाड़े सड़क पर गुंडे ने चाकू से गोदा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर.

वाठोड़ा के कुख्यात अपराधी कलीम खान ने मामुली बात पर दिनदहाड़े सरे राह युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. कलीम पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ एमपीडीए की कार्रवाई भी की गई थी. 12 अक्तूबर की दोपहर खरबी मार्ग पर जख्मी 36 वर्षीय नितिन बाबूसिंह बैस अपना वाहन रोककर एक व्यक्ति से बात कर रहे थे. उसी वक्त वहां से कलीम खान गुजरा. उसने नितिन को मार्ग से हटने को कहा. वह नितिन से विवाद करने लगा. उसने गालियां देते हुए चाकू से हमला कर दिया. नितिन के सीने और पेट पर गहरे वार किए. उसे अधमरा करके फरार हो गया. नितिन को अस्पताल पहुंचाया गया. वाठोड़ा पुलिस ने कलीम के खिलाफ हमले का मामला दर्ज किया है. पेशेवर अपराधी होने के बावजूद कलीम चाकू लेकर इलाके में घूम रहा था. उसने दिनदहाड़े कई लोगों के सामने सड़क पर जानलेवा हमला किया है. उसकी परिसर में दशहत है. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग हो रही है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे