धंतोली में कचरा गाड़ी चालक पर हमला
वाहन के शीशे भी फोड़े, मामला दर्ज
नागपुर के धंतोली में सुबह-सुबह कचरा संकलन कर रहे चालक पर हमला हुआ. बदबू की शिकायत को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया।. सफेद बोलेरो में आए दो लोगों ने चालक को गालियां दीं, बांस से उसकी कलाइयों पर वार किया और कचरा गाड़ी के कांच तोड़कर फरार हो गए. शिकायतकर्ता संजय खांडेकर महानगरपालिका के हनुमान नगर जोन में कचरा संकलन वाहन चलाते हैं. 21 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे, एफसीआई गोदाम के पास उनकी गाड़ी से बदबू आने की बात पर बोलेरो सवारों से विवाद हुआ. बोलेरो चालक और उसके साथी ने संजय को गालियां दी. संजय ने विरोध किया तो दोनों ने गाड़ी से बांस निकाला और संजय की दोनों कलाइयों पर वार कर दिया।. इसके बाद कचरा वाहन के कांच भी तोड़ दिए और मौके से भाग निकले. घटना की शिकायत पर धंतोली पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि सफेद बोलेरो और उसमें सवार आरोपियों की पहचान हो सके.
साईंनाथ रामोड, धंतोली थाना
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।