CAT 2026: एमबीए एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, फटाफट करें अप्लाई
आईआईएम द्वारा ली जाने वाली CAT 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज बंद हो रही है।
एमबीए में एडमिशन के लिए होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2026 का फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक जरूरी खबर है। आईआईएम की तरफ से CAT 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, 15 सितंबर तय की गई है। जिन उम्मीदवारों ने किसी वजह से अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें बिना देर किए आज ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, क्योंकि आज के बाद अप्लाई करने की विंडो बंद कर दी जाएगी।
एलिजिबिलिटी और क्राइटेरिया की बात करें तो ओपन, EWS और NC-OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50 परसेंट मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। वहीं SC, ST और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45 परसेंट मार्क्स के साथ डिग्री पास होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों के पास प्रोफेशनल डिग्री है, यानी CA, CS, ICWA (CMA) या Fellow of the Institute of Actuaries of India (FIAI), वे भी तय परसेंटेज के साथ पात्र माने जाएंगे। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स अभी ग्रेजुएशन के आखिरी साल में पढ़ रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं।
ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका भी आसान है। सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा। होमपेज पर New Candidate Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरनी होगी और रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद Registered Candidate Login पर क्लिक करके बाकी सारी डिटेल्स भरनी होंगी। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और तय की गई परीक्षा फीस जमा करनी होगी। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट आगे के लिए जरूर संभालकर रखना चाहिए।
आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,350 रुपये फीस देनी होगी। वहीं बाकी सभी कैटेगरी, यानी जनरल, OBC और EWS के उम्मीदवारों को 2,700 रुपये फीस भरनी होगी।
परीक्षा के शेड्यूल की बात करें तो, ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक IIM CAT 2026 परीक्षा 29 नवंबर 2026 को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनके लिए एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।