BLS इंटरनेशनलने एस्टोनिया के पूर्व राष्ट्रपति तूमास हेंड्रिक इल्वेस को ग्लोबल स्ट्रैटेजिक एडवाइजर बनाया
सरकार और नागरिकों को डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनी बीएलएस इंटरनॅशनल ने अपने सलाहकार बोर्ड में एस्टोनिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष को शामिल किया।
बीएलएस इंटरनॅशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एस्टोनिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष तूमास हेंड्रिक इल्वेस को अपना ग्लोबल स्ट्रैटेजिक एडवाइजर नियुक्त किया है। बीएलएस इंटरनॅशनल सरकार और नागरिकों के लिए एआई आधारित तकनीक और डिजिटल सेवाएं देने वाली अग्रणी कंपनी मानी जाती है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को भी हाल ही में कंपनी का ग्लोबल स्ट्रैटेजिक एडवाइजर नियुक्त किया गया था। इल्वेस की नियुक्ति के बाद बीएलएस इंटरनॅशनल का ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड और मजबूत हो गया है।
इल्वेस एक जाना-माना राजनेता और तकनीक का समर्थन करने वाले शख्स हैं। उन्होंने 2006 से 2016 तक दो कार्यकाल एस्टोनिया के राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर काम किया। इससे पहले उन्होंने कूटनीति, सरकार, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और तकनीकी नीति के क्षेत्र में लंबा करियर बनाया। एस्टोनिया को दुनिया के सबसे एडवांस डिजिटल समाजों में से एक बनाने का श्रेय उन्हें जाता है, और वे ई-गवर्नेंस तथा डिजिटल विकास के पैरोकार के रूप में पहचाने जाते हैं। ई-गवर्नेंस, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में उनका लंबा अनुभव, नागरिक सेवाओं को आसान, सुरक्षित और कारगर बनाने के बीएलएस इंटरनॅशनल के मकसद से मेल खाता है।
बीएलएस इंटरनॅशनल दो दशक से ज्यादा वक्त से वीजा, कॉन्सुलर और नागरिक सेवाओं में काम कर रही है। कंपनी का कामकाज 100 से ज्यादा देशों में फैला है और वह 46 सरकारों को सेवाएं देती है। इल्वेस को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ई-गवर्नेंस की गहरी समझ है, साथ ही भारत के 'डिजिटल इंडिया' सफर की भी उन्हें जानकारी है, जो कंपनी के अगले चरण के विकास के लिए काम आएगी।
बीएलएस इंटरनॅशनल के को-मैनेजिंग डायरेक्टर शिखर अग्रवाल ने कहा, "हम अपने विकास के सफर में एक अहम नए मुकाम पर हैं। हमारा साफ मकसद है कि हम अपनी ग्लोबल मौजूदगी बढ़ाएं और सरकारों व अलग-अलग भागीदारों के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करें। हमने एक सक्षम टीम और अनुभवी सलाहकारों का समूह तैयार किया है, जो संस्था के लिए कीमती अनुभव और अलग-अलग नजरिया लेकर आते हैं। दुनियाभर की सरकारों और नागरिकों के लिए एक भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर अपनी पहचान मजबूत करते हुए हमें महामहिम तूमास हेंड्रिक इल्वेस का 'ग्लोबल स्ट्रैटेजिक एडवाइजर' के तौर पर स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।"
तूमास हेंड्रिक इल्वेस ने कहा, "भारत का शानदार डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और तकनीक पर आधारित, नागरिक-केंद्रित सार्वजनिक सेवाएं बनाने पर दिया गया जोर, एक ऐसा मॉडल बना चुका है जो दुनियाभर में ध्यान खींच रहा है। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने और ज्यादा कारगर व आसान सार्वजनिक सेवाएं देने में भारत ने जो तरक्की की है, वह पूरी दुनिया के लिए सीखने लायक है।" उन्होंने आगे कहा, "बीएलएस इंटरनॅशनल इसी तरक्कीपसंद सोच का प्रतिनिधित्व करती है और अपनी सेवाओं को बड़े ग्लोबल स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है। बीएलएस के साथ जुड़कर मुझे खुशी हो रही है और मैं उनकी ग्लोबल विस्तार की महत्वाकांक्षा में तथा दुनियाभर में सुरक्षित, कारगर और नागरिक-केंद्रित सेवाओं के विकास में योगदान देने को लेकर उत्सुक हूं।"
वित्त वर्ष 2026 में बीएलएस इंटरनॅशनल ने दमदार कामकाज दिखाया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2,998 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 36.7 फीसदी की बढ़त हुई है, जबकि नेट प्रॉफिट 724 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 34.1 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। यह कामकाज बीएलएस इंटरनॅशनल के ग्लोबल वर्किंग मॉडल और टेक्नोलॉजी आधारित सर्विस मॉडल की ताकत दिखाता है। कंपनी लगातार अपना विस्तार कर रही है और दुनियाभर में सुरक्षित, पारदर्शक और नागरिक-केंद्रित सेवाएं दे रही है।