भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज आज से शुरू, TikTok पर पहले 6 ओवर, भारत में कहां देखें मैच
न्यूजीलैंड बोर्ड पहली बार TikTok पर पावरप्ले दिखाएगा, पर भारत में TikTok बंद है। पूरा मैच Sony LIV और Sony Sports चैनलों पर दिखेगा।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज आज से शुरू हो रही है। इस बार क्रिकेट में एक अलग ही प्रयोग हो रहा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार इस मैच को TikTok पर लाइव दिखाने का फैसला किया है। लेकिन भारतीय फैंस के लिए यहां एक बड़ी दिक्कत है, क्योंकि भारत में TikTok बंद है। तो सवाल यह है कि मैच देखें कैसे? इसका आसान तरीका आगे बताया गया है।
क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। न्यूजीलैंड बोर्ड और Sky Sports ने मिलकर तय किया है कि भारत और न्यूजीलैंड के T20 मैच के पहले 6 ओवर, यानी पावरप्ले, TikTok पर वर्टिकल फॉर्मेट में दिखाए जाएंगे। मतलब जैसे हम रील देखते हैं, वैसे ही मैच मोबाइल पर खड़ी स्क्रीन में दिखेगा।
यह प्रयोग उस नौजवान पीढ़ी को क्रिकेट की तरफ खींचने के लिए किया जा रहा है, जिसे लगातार रील देखने की आदत है।
अब भारतीय फैंस की दिक्कत की बात। दुनिया भर में इसकी चर्चा है, लेकिन भारत में TikTok पर बैन है। सुरक्षा के कारणों से सरकार ने कुछ साल पहले ही TikTok को भारत में बंद कर दिया था। इसलिए भारतीय लोग सीधे TikTok पर जाकर मैच नहीं देख सकते। कुछ लोग VPN की मदद से देखने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह रास्ता सुरक्षित नहीं है और उसमें अड़चनें आ सकती हैं।
फिर TikTok पर सिर्फ पहले 6 ओवर ही दिखेंगे। पूरा मैच वहां नहीं दिखाया जाएगा। इसलिए सिर्फ 6 ओवर के लिए इतनी मशक्कत करने से बेहतर है कि पूरा मैच देखने का आसान और अधिकृत रास्ता लिया जाए।
भारत के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के सारे राइट्स Sony Pictures के पास हैं। 2024 से 2031 तक के TV और ऑनलाइन राइट्स उन्हीं के पास हैं। इसलिए आप बिना किसी टेंशन के मैच यहां देख सकते हैं।
आपके पास दो ऑप्शन हैं। पहला, मोबाइल या लैपटॉप पर: ऑनलाइन मैच देखना हो तो Sony LIV ऐप डाउनलोड करें। उसकी वेबसाइट पर भी लॉगिन करके मैच देखा जा सकता है।
दूसरा, टीवी पर: बड़ी स्क्रीन पर मैच देखना हो तो Sony Sports Ten 1, Ten 3 और Ten 5 चैनल पर मैच सीधा दिखाया जाएगा। भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह मैच खेल रही है। सारे T20 मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे शुरू होंगे। इसलिए TikTok के चक्कर में पड़े बिना Sony LIV ही सबसे सुरक्षित और बेहतर ऑप्शन है। कोई रुकावट नहीं, एकदम क्लियर तरीके से पूरा मैच देखने को मिलेगा।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।