गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
07:24 IST

भगवी जर्सी विवाद: हॉकी इंडिया के DG आर. के. श्रीवास्तव पर गाज, अधिकार छीने गए

जर्सी का रंग नीले से भगवा करने को लेकर मचे बवाल के बाद अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने DG को कारण बताओ नोटिस थमाई है।

भगवी जर्सी विवाद: हॉकी इंडिया के DG आर. के. श्रीवास्तव पर गाज, अधिकार छीने गए तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

भारतीय हॉकी टीम बरसों से नीली जर्सी में खेलती आई है, लेकिन हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान अचानक इसका रंग भगवा कर दिया गया, जिसके बाद यह मामला खासा गरमा गया था। अब इसी विवाद में एक नया मोड़ आया है। हॉकी इंडिया ने अपने डायरेक्टर जनरल कमांडर आर. के. श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस भेज दी है और साथ ही उनके सारे अधिकार तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की की तरफ से भेजी गई इस नोटिस में श्रीवास्तव पर कुल आठ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए चार हफ्ते का वक्त दिया गया है। अगर इस दौरान कोई जवाब नहीं आता, तो मौजूद रिकॉर्ड के आधार पर आगे कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

श्रीवास्तव पर लगे मुख्य आरोपों में सबसे अहम है भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलना। पारंपरिक नीली जर्सी की जगह भगवा जर्सी लाने से पहले न तो अध्यक्ष से और न ही कार्यकारी समिति से कोई चर्चा की गई थी। बार-बार मांगे जाने के बावजूद इस फैसले से जुड़े कोई आधिकारिक कागजात या मंजूरी पेश नहीं की गई। जर्सी के रंग में हुए इस बदलाव ने भारतीय खेल जगत में तगड़ा बवाल खड़ा कर दिया था।

हॉकी इंडिया ने पुरानी, चली आ रही नीली जर्सी को हटाकर भगवा रंग की जर्सी अपनानी शुरू कर दी थी। भारतीय टीम ने नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए FIH वर्ल्ड कप में इसी भगवा किट में मैच खेले। जर्सी बदलने की वजह यह बताई गई कि नीले मैदान पर नीले कपड़े पहने खिलाड़ियों को पहचानना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस नए बदलाव से बड़ा विवाद खड़ा हो गया और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने खुलकर इस फैसले का विरोध किया।

कमांडर आर. के. श्रीवास्तव को साफ आदेश दिया गया था कि वे भारत से बाहर यात्रा न करें और भारत में रहकर ही हॉकी इंडिया लीग (HIL) की तैयारियों और बाकी कामकाज पर ध्यान दें। इसके बावजूद उन्होंने अध्यक्ष के निर्देशों को दरकिनार करते हुए वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड और बेल्जियम की यात्रा की। इसके अलावा उन पर और भी कई आरोप हैं, जिनमें एक PR एजेंसी पर बैन लगाना, खिलाड़ियों के साथ बुरा बर्ताव करना, मुख्य कोच क्रेग फुल्टन से जुड़ा विवाद और FIH व AHF जैसी बाहरी संस्थाओं से बिना अनुमति बातचीत करना शामिल है। इन सबको मिलाकर आर. के. श्रीवास्तव पर कुल आठ गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे