मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

बलिया में पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, प्रेम संबंध के विवाद की बात

शाम की रोशनी में दो पुलिसकर्मी रेलवे पटरी के पास जांच कर रहे हैं, मोटरसाइकिल खड़ी है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

चितबडागांव थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार का शव धरमपुर रेलवे ट्रैक के पास मिला। शुरुआती जानकारी है कि प्रेम संबंध के विवाद और लगातार परेशानी से वे तनाव में थे।

बलिया में पुलिस महकमे को हिला देने वाली घटना सामने आई है। चितबडागांव थाने में पिछले 11 महीने से तैनात एक युवा सब-इंस्पेक्टर ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक प्रेम संबंध के विवाद और संबंधित युवती की ओर से लगातार हो रही मानसिक परेशानी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया।

मृतक सब-इंस्पेक्टर का नाम संदीप कुमार है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के रहने वाले थे। पुलिस की जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच धरमपुर रेलवे ट्रैक के पास हुई। लोको पायलट ने अगले स्टेशन पर हादसे की खबर दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

रेल पटरी के पास एक शव मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह चितबडागांव थाने के सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार का है। मौके के पास ही उनकी बुलेट मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ईरज राजा मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदीप कुमार कुछ दिनों से भारी मानसिक तनाव में थे। चितबडागांव थाने में आने से पहले वे उठाओ थाने में तैनात थे। उसी दौरान उनकी एक युवती से जान-पहचान हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। कुछ समय बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया और जानकारी के अनुसार युवती उन्हें लगातार परेशान करने लगी।

घटना वाले दिन भी वह युवती चितबडागांव थाने पहुंची और वहां काफी हंगामा किया। थाने के दूसरे पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर वापस भेज दिया था। इस वाकये से संदीप कुमार बेहद परेशान हो गए थे। इसके बाद विवाद सुलझाने के लिए संदीप कुमार और वह युवती गाजीपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश पाठक के पास बातचीत के लिए गए। वहां भी दोनों के बीच का विवाद नहीं सुलझ सका।

बातचीत बेनतीजा रहने के बाद लौटते समय संदीप कुमार बहुत तनाव में थे। उन्होंने धरमपुर रेलवे ट्रैक के पास अपनी बुलेट खड़ी की और चलती ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। बलिया पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है।

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन