बजट रेंज में लॉन्च हुआ Ai+ Nova 2 Power 5G, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ
टेक कंपनी Ai+ ने भारतीय बाजार में अपनी Nova 2 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन उतारा है, दो रैम वेरिएंट में और बजट फ्रेंडली कीमत पर।
टेक कंपनी Ai+ ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक नया फोन उतारा है, नाम है Ai+ Nova 2 Power 5G. यह कंपनी की Nova 2 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है. कंपनी ने इसे 7,000mAh की बड़ी बैटरी और दूसरे दमदार फीचर्स के साथ बजट फ्रेंडली रेंज में लॉन्च किया है.
कीमत की बात करें तो यह फोन दो वेरिएंट में आया है, 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज. 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये चुकाने होंगे. फोन गोल्डन ब्लू फ्यूजन, ब्लू फ्यूजन, ओशियन ग्रीन, डीप पर्पल और मिडनाइट ब्लैक, इन कलर ऑप्शन में मिलेगा.
डिस्प्ले की बात करें तो Ai+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसका रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सेल है और ब्राइटनेस 450 निट्स तक जाती है. फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट लगा है, साथ में 8 जीबी तक रैम मिलती है. स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड nxtQ OS पर चलता है, और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है.
कैमरे की बात करें तो पीछे 48 मेगापिक्सेल का सोनी IMX582 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, साथ में 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी है. रियर पैनल पर कैमरा सेंसर के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है. फोन का रियर कैमरा 2K रेजोल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. सामने की तरफ सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है.
बैटरी के मोर्चे पर फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. फोन IP65 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनास, बायडू, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है.