बुधवार, 4 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
00:10  नागपुर के गोधनी रोड पर तेज रफ्तार टिप्पर ने महिला को कुचला, बच्चा घायल; लोगों ने चार घंटे रोका रास्ता 3 नव | 05:30  महाराष्ट्र की कई कोर्ट को एक साथ बम की धमकी के ईमेल, अमरावती समेत विदर्भ भी निशाने पर 3 नव | 04:50  बजाजनगर में संजय ट्रैवल्स की बस की टक्कर से साइकिल सवार इंजीनियर सर्वेश करोलिकर की मौत 3 नव | 01:30  देवळी में कुख्यात शराब विक्रेता गजानन पाटणकर की चाकू से हत्या, 4-5 संशयित पुलिस हिरासत में 3 नव | 20:23  गोधनी रोड पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से अश्विनी फलके की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 3 नव | 14:10  नागपुर की ऐतिहासिक पुरानी हाईकोर्ट इमारत का पिछला हिस्सा ढहा, ASI की चेतावनी के बावजूद हादसा
सारे लाइव अपडेट

अस्विनी की मौत ने तोड़ी मनपा की नींद, आधी रात को गरजा बुलडोजर

मनपा की लापरवाही से संतप्त एक नागरिक कार्रवाई के दौरान हत्थे से उखड़ गया
जुर्म PT24 टीम

जनता के गुस्से के आगे झुका मनपा प्रशासन, 25 से ज्यादा अतिक्रमण जमींदोज, हादसे के बाद जागे अधिकारी

नागपुर.

एक महिला की मौत और हजारों नागरिकों के उग्र आंदोलन के बाद आखिरकार मनपा प्रशासन की नींद टूट गई. गोधनी-झिंगाबाई टाकली मार्ग पर सालों से जमे अतिक्रमण पर सोमवार रात बुलडोजर चलाया गया. रात 9 बजे शुरू हुई कार्रवाई में देर रात तक 25 से अधिक अवैध टिन शेड ध्वस्त कर दिए गए. जिस कार्रवाई के लिए नागरिक लंबे समय से गुहार लगा रहे थे, वह एक महिला की जान जाने के बाद ही क्यों हुई, इसे लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

दरअसल, मंगलवार दोपहर 30 वर्षीय अस्विनी पंकज फलके अपने पति और बेटे के साथ बाइक से जा रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार टिपर ने उन्हें कुचल दिया. हादसे में उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गोधनी परिसर में आक्रोश भड़क उठा. हजारों नागरिक सड़कों पर उतर आए और पुलिस, मनपा तथा एनआईटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गुस्साए लोगों ने घटनास्थल के पास स्थित गारवा बिरयानी पर पथराव भी किया. नागरिकों का आरोप था कि मार्ग पर दुकानदारों ने सड़क और फुटपाथ तक कब्जा कर रखा है. कई दुकानों के सामने छह से सात फीट तक टिन शेड खड़े कर दिए गए हैं. इससे सड़क की चौड़ाई घट गई है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है. बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.

आंदोलन के बाद हरकत में आया प्रशासन

आक्रोशित नागरिकों ने रास्ता रोको आंदोलन शुरू कर मनपा आयुक्त और एनआईटी चेयरमैन को मौके पर बुलाने की मांग की थी.अधिकारियों के तत्काल अतिक्रमण हटाने के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ था. इसके तुरंत बाद रात 9 बजे बुलडोजर मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। देर रात तक 25 से अधिक टिन शेड जमींदोज कर दिए गए.

एक मौत के बाद दिखी कार्रवाई की ताकत!

इस कार्रवाई ने मनपा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. नागरिकों का सवाल है कि जब कुछ घंटों में 25 से अधिक अतिक्रमण हटाए जा सकते थे, तो शिकायतों के बावजूद पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा था?

अस्विनी की मौत के बाद बुलडोजर तो चल गया, लेकिन अब असली परीक्षा प्रशासन की है। क्या पूरा मार्ग स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त रहेगा या कुछ दिनों बाद फिर सड़क पर कब्जे शुरू हो जाएंगे? सवाल सिर्फ अतिक्रमण हटाने का नहीं, बल्कि उस लापरवाही की जवाबदेही तय करने का भी है, जिसके बीच एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे