मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:07 IST

Amazon के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की तारीख फाइनल, 8 अक्टूबर से आईफ़ोन-सैमसंग पर बंपर छूट

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने सालाना सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई मशहूर ब्रांड्स के स्मार्टफोन सस्ते दाम में मिलेंगे।

Amazon के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की तारीख फाइनल, 8 अक्टूबर से आईफ़ोन-सैमसंग पर बंपर छूट
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

अमेजन ने आखिरकार अपने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 की तारीख कंफर्म कर दी है। यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दौरान स्मार्टफोन्स के अलावा पीसी, लैपटॉप, टीडब्ल्यूएस, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट होम अप्लायंसेज, रेफ्रिजरेटर और स्मार्टवॉच जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भी भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। यानी महंगे प्रोडक्ट्स भी ग्राहकों को काफी कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा।

अमेजन ने सेल में सस्ते दाम पर मिलने वाले हैंडसेट्स को टीज करना शुरू कर दिया है। इनमें आईफ़ोन 16, सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, वनप्लस 15आर, आईकू 15आर, वनप्लस 13एस, वीवो एक्स300 एफई, शाओमी 17, ओप्पो रेनो 16 जैसे मॉडल शामिल हैं।

सेल के लिए बनाई गई खास माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि किन-किन स्मार्टफोन्स पर कितना डिस्काउंट मिलेगा। माइक्रोसाइट के मुताबिक अल्ट्रा प्रीमियम कैटेगरी में आईफ़ोन 16, सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, वनप्लस 15आर, आईकू 15आर, शाओमी 17, वीवो एक्स300 एफई, वनप्लस 15, ओप्पो रेनो 16, वनप्लस 13एस और सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 सेल में बहुत कम कीमत पर खरीदने को मिलेंगे।

प्रीमियम कैटेगरी की बात करें तो इसमें वनप्लस नॉर्ड सीई 6, सैमसंग गैलेक्सी ए56, आईक्यूओ जेड11, वनप्लस नॉर्ड 6, ओप्पो रेनो 15, रेडमी टर्बो 5, टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा, ओप्पो रेनो 16सी, वीवो एस2 और रेडमी नोट 15 प्रो प्लस जैसे मॉडल्स पर भी अच्छा-खासा डिस्काउंट मिलने वाला है।

मिड-रेंज सेगमेंट में वनप्लस नॉर्ड सीई 6 लाइट, सैमसंग गैलेक्सी एम47, आईक्यूओ जेड11एक्सए, रेडमी नोट 17, वनप्लस एन6, रियलमी नार्जो 100एक्स 5जी, सैमसंग गैलेक्सी ए17, रेडमी नोट 15, आईक्यूओ जेड11एक्स और ओप्पो ए6एक्स 5जी जैसे स्मार्टफोन्स भी सेल में बड़ी छूट के साथ मिलेंगे।

जो ग्राहक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं उनके लिए सैमसंग गैलेक्सी एम17ई, वनप्लस एन6एक्स, रेडमी 15सी, आईक्यू जेड11 लाइट और सैमसंग गैलेक्सी एम17 5जी जैसे विकल्प भी सेल में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्मार्टफोन्स और दूसरे प्रोडक्ट्स की खरीद पर बैंक डिस्काउंट मिलने की भी संभावना है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे