सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 06:55 IST

अब कीपैड फोन पर भी चलेगा UPI, Itel 2165C में फोनपे का सपोर्ट

Itel ने अपने फीचर फोन Itel 2165C में फोनपे का सपोर्ट देने की घोषणा की है, जिससे बिना इंटरनेट के डिजिटल पेमेंट हो सकेगा।

अब कीपैड फोन पर भी चलेगा UPI, Itel 2165C में फोनपे का सपोर्ट तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

आजकल स्मार्टफोन से ऑनलाइन पेमेंट करना बहुत आम बात हो गई है। किराने की दुकान से लेकर मॉल में खरीदारी तक, हर जगह लोग ऑनलाइन पेमेंट का ही रास्ता चुनते हैं। वजह साफ है। ऑनलाइन पेमेंट करना आसान है और इसमें खुले पैसों की झंझट नहीं रहती। कई बार पेमेंट के बाद यूजर्स को रिवॉर्ड्स भी मिल जाते हैं।

ऑनलाइन पेमेंट के लिए सबसे जरूरी चीजें अब तक स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन रही हैं। लेकिन अब कीपैड फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलने जा रही है। इससे ऑनलाइन पेमेंट और आसान होगा। इसकी घोषणा Itel ने की है।

Itel ने बताया है कि उसके फीचर फोन Itel 2165C में फोनपे का सपोर्ट दिया जाएगा। इस इंटीग्रेशन के जरिए यूजर्स बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के भी डिजिटल पेमेंट की सुविधा इस्तेमाल कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके जरिए 2G नेटवर्क पर चलने वाले यूजर्स तक भी UPI आधारित पेमेंट की सुविधा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

यह सुविधा उन यूजर्स के लिए शुरू की गई है जो स्मार्टफोन की जगह कीपैड फोन इस्तेमाल करते हैं। कंपनी का मकसद 2G नेटवर्क इस्तेमाल करने वालों को भी भारत के UPI आधारित डिजिटल पेमेंट सिस्टम से जोड़ना है। कंपनी का कहना है कि रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली तकनीक को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना ही इसका उद्देश्य है।

अब फोन की बात करें। Itel 2165C एक फीचर फोन है और इसमें 2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1,200mAh की बैटरी मिलती है। बैटरी का इस्तेमाल काबू में रखने के लिए कंपनी ने 'एआई बैटरी' और 'सुपर बैटरी मोड' जैसे ऑप्शन भी दिए हैं।

कंपनी की दी हुई जानकारी के मुताबिक, यह फोन एक बार चार्ज करने पर 11.67 घंटे तक का टॉक टाइम और 25 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। हालांकि बैटरी बैकअप इस्तेमाल और नेटवर्क की हालत पर निर्भर करेगा। फोन में 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज की सुविधा भी दी गई है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे