खरगोन के बांके बिहारी मंदिर में गोपाष्टमी पर ग्वाल रूप में सजे भगवान, सैकड़ों भक्त जुटे
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
खरगोन के बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार सुबह गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया। सुबह काकड़ा आरती हुई और श्री राधे-राधे संकीर्तन में सैकड़ों भक्त शामिल हुए।
पंडित श्याम बडोले ने बताया कि सुबह 5:45 बजे भगवान ने ग्वाल स्वरूप में दर्शन दिए। अभिषेक के बाद उन्हें गुड़ का भोग लगाया गया।
सखी मंडल ने श्री राधा नाम संकीर्तन किया। भक्तों ने 'जगन्नाथ नीलांचल वाले, तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले' और 'राधे-राधे जपो, सुन आएंगे बिहारी' समेत कई भक्ति गीतों पर नृत्य किया। हरे रामा हरे कृष्णा महामंत्र का संकीर्तन भी हुआ।
कई भक्त सफेद कपड़े की गठरी में गुड़-चना लेकर मंदिर पहुंचे और उसे बाल ग्वाल भगवान को अर्पित किया। इसके बाद फिर काकड़ा आरती हुई। संकीर्तन में महिला और पुरुष, दोनों बड़ी संख्या में शामिल हुए।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।