खरगोन में 14 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह, बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे आयोजन
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
खरगोन जिले में बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव सप्ताह के रूप में मनाई जाएगी। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस दौरान अलग-अलग गतिविधियां होंगी। इसकी जानकारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बघेल ने गुरुवार शाम 4 बजे दी।
बघेल ने बताया कि ग्राम पंचायतों में कृषि चौपाल और पाठशालाएं लगाई जाएंगी। इनमें किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत 14 नवंबर को होगी। उस दिन जनजातीय महानायकों की प्रतिमाओं और देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शाम को दीप प्रज्वलन के साथ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उसी दिन ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि चौपाल भी होंगी। धार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में राज्य स्तरीय समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।
16 और 17 नवंबर को जनजातीय छात्रावासों में युवा संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 18 से 20 नवंबर तक ग्रामीण क्षेत्रों में जनजातीय गौरव चौपालों का आयोजन होगा। इनमें जनजातीय समाज के महानायकों के योगदान, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी गतिविधियां होंगी।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।