दतिया: हत्या केस के तीन गवाहों पर पॉक्सो में केस, आरोपी पक्ष ने एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
दतिया के ग्राम गढ़ी में हत्या के मामले के बाद दर्ज पॉक्सो केस को लेकर आरोपी पक्ष ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। आरोपी के परिजन चाहते हैं कि महिला थाना दतिया में दर्ज इस केस की जांच किसी वरिष्ठ राजपत्रित पुलिस अधिकारी से कराई जाए। ज्ञापन में रेप केस को हत्या के विवाद से जोड़ते हुए जांच कराने की बात कही गई है।
ज्ञापन के अनुसार 21 सितंबर को ग्राम गढ़ी में मानसिंह रावत की हत्या हुई थी। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। परिजन का कहना है कि दीपक रावत, सूरज और रवींद्र रावत मृतक के भाई हैं और हत्या के केस में अहम गवाह हैं। आरोप है कि हत्या के मामले में राजीनामा कराने और गवाहों पर दबाव बनाने के लिए इन तीनों पर रेप का केस दर्ज कराया गया है।
परिजन ने बताया कि पॉक्सो केस में घटना 20 सितंबर की रात करीब 10 से 10:50 बजे के बीच की बताई गई है, जबकि एफआईआर 13 नवंबर को दर्ज हुई। ज्ञापन में घटना और एफआईआर के बीच करीब 54 दिन की देरी की जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही घटना स्थल पर हुए गणेश प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम और उस दौरान वहां मौजूद लोगों की भी जांच कराने को कहा गया है।
ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि पॉक्सो केस दर्ज होने से पहले धमकियों की जानकारी दी गई थी। इसके लिए 28 सितंबर और 3 अक्टूबर को एसपी को, जबकि 6 और 22 अक्टूबर को आईजी कार्यालय में शिकायत दी गई थी। यानी आवेदकों के मुताबिक धमकियों की ये शिकायतें रेप केस दर्ज होने से पहले की हैं। इन शिकायतों के रिकॉर्ड और उन पर हुई कार्रवाई की जांच कराने की मांग की गई है।
आवेदकों ने 21 अक्टूबर की फोन बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग की FSL जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा संबंधित सीडीआर, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी, फोटो और वीडियो, मेडिकल और फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच भी मांगी गई है। उन्होंने अनुरोध किया है कि जांच मौजूदा जांच अधिकारी से लेकर किसी स्वतंत्र वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाए। ये सभी मांगें ज्ञापन में रखी गई हैं। फिलहाल एसपी ने उचित कार्रवाई कर और जांच की बात कही है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।