सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

दतिया के गोराघाट में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन युवकों पर पॉक्सो में केस दर्ज

जुर्म PT24 अपराध डेस्क

दतिया के एक गांव में गणपति की झांकी देखकर लौट रही 15 साल की नाबालिग से तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की नाबालिग से तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दीपक रावत, सूरज रावत और रविंद्र रावत ने गांव में गणपति की झांकी देखकर घर लौट रही नाबालिग को रास्ते में पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक घटना 20 सितंबर की रात की है। नाबालिग उस रात गांव में गणपति की झांकी देखने गई थी। रात करीब 9 बजे उसके साथ गई उसकी एक रिश्तेदार घर लौट गई, लेकिन नाबालिग झांकी देखने के लिए वहीं रुक गई। रात करीब 10 बजे वह घर के लिए निकली। इसी दौरान माता मंदिर के पीछे झाड़ियों के पास तीनों युवक पहले से मौजूद थे।

आरोप है कि तीनों उसे पकड़कर झाड़ियों में ले गए। वहां उन्होंने नाबालिग के हाथ-पैर पकड़ लिए और उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

नाबालिग ने घर पहुंचकर मां को पूरी घटना बताई। डर और बदनामी के कारण परिवार ने उसी समय पुलिस में शिकायत नहीं की। इस वजह से करीब दो महीने तक मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। फिर 13 नवंबर को नाबालिग अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी।

पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी कोमल परिहार ने बताया कि शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन