बुधवार, 18 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

अशोकनगर में तलवार लेकर घूमता आरोपी गिरफ्तार, चार वारंट थे लंबित

जुर्म PT24 अपराध डेस्क

अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गुना रोड पर तलवार के साथ एक युवक को पकड़ा। उसके खिलाफ तीन स्थायी वारंट और एक गिरफ्तारी वारंट लंबित थे।

अशोकनगर की कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक युवक को तलवार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक तलवार लेकर घूम रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने गुना रोड पर महेंद्र ट्रैक्टर शोरूम के सामने दबिश दी।

वहां यादव कॉलोनी के रहने वाले देवेश उर्फ सरदार (28) को तलवार के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(बी) के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि अलग-अलग मामलों में अदालत ने आरोपी के खिलाफ तीन स्थायी वारंट जारी किए थे। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के एक मामले में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी लंबित था।

आरोपी के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम और आबकारी अधिनियम सहित अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन