गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

भोपाल में अवैध शराब रोकने को कलेक्टर का आदेश, पटवारी, एएनएम और सचिव दें तुरंत खबर

गांव के दफ्तर में दो लोग मेज पर काम कर रहे हैं, बाहर मोटरसाइकिल और धूप है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
PT24 इंदौर टीम

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गांवों में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर रोक के लिए मैदानी अमले को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल में जिला प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। कच्ची शराब बनाने, उसे जमा करने, एक जगह से दूसरी जगह ले जाने और बेचने, इन सब पर रोक लगाने के लिए गांव के पटवारी, एएनएम और पंचायत सचिव की मदद ली जा रही है।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इस बारे में आदेश जारी किया है। उसमें पटवारी, एएनएम और पंचायत सचिव से कहा गया है कि अगर उनके इलाके में अवैध तरीके से शराब बिक रही है या बन रही है, तो वे तुरंत एसडीएम, तहसीलदार या नजदीकी थाने की पुलिस को बताएं, ताकि कार्रवाई हो सके। मैदानी अमले को निर्देश है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिलते ही बिना देर किए सूचना दें।

आदेश के मुताबिक गांव में कच्ची या अवैध शराब बिकने की खबर मिले, लाइसेंसी दुकान से पैकारी हो, या एजेंट, डायरी या किसी और जरिए से अवैध बिक्री हो रही हो, तो इसकी जानकारी तुरंत दी जाए। सूचना अनुविभागीय मजिस्ट्रेट, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट या पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी में से जो भी सबसे नजदीक हो, उसे दी जानी है।

ये निर्देश ग्राम पंचायत सचिवों, पटवारियों, ग्राम पटेलों, कोटवारों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को दिए गए हैं।

कलेक्टर ने यह आदेश आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश के निर्देशों के क्रम में जारी किया है। इसमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 34(1) के तहत सूचना देने के दायित्व का भी जिक्र किया गया है।

#इंदौर#PT24#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन