गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

छतरपुर के कुलपहाड़ में बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवक पर हमले का आरोप, 5 पर केस

जुर्म PT24 अपराध डेस्क

कुलपहाड़ थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाए गए युवक लखनलाल ने पांच लोगों पर कुल्हाड़ी और पाइप से हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

छतरपुर जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक युवक पर हमला हुआ। युवक का आरोप है कि उसे जन्मदिन की पार्टी के नाम पर बुलाया गया और फिर मारपीट की गई। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कुलपहाड़ के रहने वाले लखनलाल के मुताबिक अखिलेश आदिवासी, मूरत आदिवासी, बाबा आदिवासी, कल्लू आदिवासी और नीतू आदिवासी ने उन्हें जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। वे फोरलेन के पास पहुंचे तो पांचों ने उन्हें घेर लिया। उसके बाद पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया।

लखनलाल का आरोप है कि पांचों ने कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से उन पर हमला किया। उनके सिर, हाथ और पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। सिर पर कुल्हाड़ी लगने के बाद वे जमीन पर गिर पड़े।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी जेब से एक लाख रुपये छीन लिए गए और मोबाइल फोन तोड़ दिया गया।

घायल को पहले प्राथमिक इलाज दिया गया, उसके बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन