गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

देवास के बरोठा में बाइक टक्कर को लेकर पथराव, 6 घायल, करीब 12 लोग पुलिस हिरासत में

जुर्म PT24 अपराध डेस्क

देवास जिले के बरोठा के सांसी मोहल्ले में मंगलवार दोपहर दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए, पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

देवास जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बरोठा के सांसी मोहल्ले में मंगलवार दोपहर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, फिर दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिन लोगों का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था, उन्होंने जैसे-तैसे घरों के अंदर घुसकर अपना बचाव किया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष हिंदू और दूसरा मुस्लिम समाज का है।

पथराव की सूचना मिलते ही बरोठा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। इस पथराव में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक किसी की हालत गंभीर नहीं है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सोमवार शाम दोनों पक्षों की बाइक आपस में टकरा गई थी, जिससे एक बाइक को नुकसान पहुंचा था। मंगलवार को नुकसान वाली बाइक की मरम्मत करवाने की बात पर विवाद बढ़ गया और बात पथराव तक पहुंच गई।

बरोठा थाने की टीआई सविता जाटव ने बताया कि दोनों पक्षों के 5 से 6 लोगों को चोटें आई हैं और किसी की हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है और उस पर कार्रवाई की जा रही है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन