विदिशा में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ने सौंपा ज्ञापन, धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की
बागेश्वर धाम शिष्य मंडल की विदिशा इकाई ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। मांग है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सनातन परंपराओं पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई हो।
बागेश्वर धाम शिष्य मंडल की विदिशा जिला इकाई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ बयानबाजी और विरोध करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि शास्त्री के एक बयान के अलग-अलग मतलब निकालकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। उनके मुताबिक शास्त्री इस बयान पर पहले ही सफाई दे चुके हैं, फिर भी उनके खिलाफ दुष्प्रचार चल रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि शास्त्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां करने वालों और कथित तौर पर सनातन धर्म का अपमान करने वालों की पहचान की जाए और उन पर कानूनी कार्रवाई हो।
ज्ञापन देने पहुंचे श्रीराम केशव शास्त्री ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान के पीछे धार्मिक भाव था, लेकिन कुछ लोगों ने उसका दूसरा मतलब निकालकर विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप और मुद्राओं का वर्णन धार्मिक परंपराओं में अलग-अलग रूपों में होता रहा है।
शिष्य मंडल से जुड़े लोगों ने कहा कि संतों और सनातन परंपराओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।