रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

आगर मालवा में अज्ञात कार की टक्कर से स्कूली बच्चों का टेंपो खाई में पलटा, सात बच्चे घायल

ग्रामीण सड़क किनारे पलटे टेंपो को पुलिसकर्मी और लोग दिन की रोशनी में देख रहे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

सोयतकलां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बच्चों से भरे टेंपो को पीछे से टक्कर मारी। टेंपो चालक गंभीर घायल है और उसे झालावाड़ रेफर किया गया।

आगर मालवा जिले के सोयतकलां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक टेंपो को पीछे से आई तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया।

हादसे में करीब सात बच्चे और टेंपो चालक घायल हुए हैं। चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

टेंपो चालक पूरीलाल गुर्जर ग्राम सालिया खेड़ी के रहने वाले हैं। वे रोज बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए सोयतकलां ले जाते हैं। शुक्रवार को भी वे बच्चों को लेकर सोयतकलां जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही कार ने टेंपो को टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सोयतकलां के सरकारी और निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक पूरीलाल गुर्जर को झालावाड़ रेफर किया गया।

कार चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश कर रही है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन