रीवा में गढ़ी चौराहे के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 52 साल के बृजेश पटेल की मौत
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मरने वाले की उम्र 52 साल थी। यह हादसा गढ़ी चौराहे के पास हुआ। ट्रक सामने से आ रहा था और उसकी चपेट में आई बाइक उसके अंदर जा फंसी।
मृतक की पहचान बृजेश कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो ग्राम चुआ के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक बृजेश किसी निजी काम से रीवा आए थे। काम पूरा करने के बाद वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गढ़ी चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल ट्रक के अंदर फंस गई। बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही बिछिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।