शाजापुर के पनवाड़ी में कार से टकराई बाइक, अशोकनगर के दो युवक घायल
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नेशनल हाईवे-52 पर पनवाड़ी में शुक्रवार सुबह बाइक और कार की टक्कर हुई। इंदौर जा रहे अशोकनगर के दो युवक घायल हुए, एक के सिर में गंभीर चोट है। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर पनवाड़ी में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे किस्मत होटल के सामने एक बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। यह इलाका सुनेरा थाना क्षेत्र में आता है।
एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे के दाएं हाथ में मामूली चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर ले गई, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घायलों के नाम सौरभ (25), पिता परमार सिंह और विशाल (22), पिता खलक सिंह हैं। दोनों अशोकनगर के रहने वाले हैं और इंदौर में प्लंबर का काम करते हैं। वे शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक से अशोकनगर से इंदौर के लिए निकले थे।
बताया गया कि पनवाड़ी में किस्मत होटल के सामने बाइक के आगे चल रही कार ने अचानक मोड़ लिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह कार से टकराकर सड़क पर फिसल गई।
जिला अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया कि डायल-112 दोनों घायलों को अस्पताल लेकर आई थी। एक युवक के सिर में गंभीर और दूसरे के हाथ में मामूली चोट आई है। दोनों का इलाज जारी है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।