Vivo V80 में मिलेगी 7,200mAh की दमदार बैटरी, 50MP ZEISS कैमरा और AI फीचर्स
विवो जल्द भारत में लॉन्च करेगी अपना नया 5G फोन V80, जिसमें बड़ी बैटरी के साथ AI पावर्ड कैमरा दिया जाएगा।
विवो जल्द ही भारतीय बाजार में एक और 5G फोन उतारने वाली है, जिसका नाम Vivo V80 बताया जा रहा है। कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन अक्टूबर के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकता है।
इस फोन में बड़ी बैटरी, AI पावर्ड कैमरा और कई नए कंटेंट क्रिएशन फीचर्स मिलने की उम्मीद है। पहले इसके डिजाइन की बात करें तो स्क्रीन के मामले में Vivo V80 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट दिया जा सकता है, साथ ही 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलने की संभावना है। बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,200mAh क्षमता की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा इस डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलेगी।
कैमरे की बात करें तो Vivo V80 में 30 से ज्यादा इफेक्ट्स वाला AI क्रिएटिव कैमरा दिया जा सकता है, जिसकी मदद से यूजर सीधे कैमरा ऐप से ही सोशल मीडिया के लिए फोटो और वीडियो तैयार कर सकेंगे। इस फोन में लाइव स्टिकर कोलाज फीचर भी मिल सकता है, जिससे फोटो और स्टिकर्स को मिलाकर कस्टमाइज्ड क्रिएशन बनाई जा सकेंगी।
नए Vivo V80 के कैमरे में AI दिवाली पोर्ट्रेट 2.0 फीचर भी दिया जा सकता है। यह फीचर कंपनी के पिछले V-सीरीज स्मार्टफोन्स में मौजूद फेस्टिव फोटोग्राफी टूल्स का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस फोन में 3x ऑप्टिकल जूम और 10x तक पोर्ट्रेट जूम सपोर्ट के साथ 50MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की संभावना है। साथ ही इसमें 4K सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग, बिल्ट-इन कलर ग्रेडिंग और कई मूवी-स्टाइल प्रीसेट्स मिलने की भी उम्मीद है।