वर्धा में 36 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
वर्धा शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज, पोस्टमार्टम के लिए बॉडी सामान्य अस्पताल भेजी गई
वर्धा के बोरगाव मेघे इलाके में एक 36 साल के युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना गणेश नगर वार्ड नंबर 3 की है, जो जिल्हा परिषद स्कूल के पास है। मृतक का नाम नितीन अशोकराव गाढवे बताया जा रहा है।
17 सितंबर 2026 को फिर्यादी मुकुंद मनोहरराव आकोटकर, जो उसी इलाके गणेश नगर वार्ड नंबर 3, बोरगाव मेघे, वर्धा के रहने वाले हैं, वर्धा शहर पुलिस स्टेशन पहुंचे और तोंडी रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि उनका भांजा नितीन अशोकराव गाढवे अपने घर के बेडरूम में सिलिंग फैन से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है।
इस तोंडी रिपोर्ट के आधार पर वर्धा शहर पुलिस स्टेशन में पुलिस हवालदार विजय पंचटिके ने मर्ग क्रमांक 80/2026, कलम 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। वर्धा शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक नागेशकुमार चतरकर ने प्राथमिक जांच के लिए सहायक फौजदार नरेश गावंडे और पुलिस स्टाफ को घटनास्थल पर भेजा।
पुलिस टीम ने मृतक की बॉडी को घर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल वर्धा भेज दिया है। मामले की आगे की जांच वर्धा शहर पुलिस कर रही है।