मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:50 IST

UPSC पास किए बिना भी LBSNAA जाने के हैं ये रास्ते, जानिए इंटर्नशिप और ट्रेनिंग के मौके

मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन सिर्फ IAS-IPS ट्रेनी अफसरों तक सीमित नहीं, यहां इंटर्नशिप और ट्रेनिंग प्रोग्राम से भी एंट्री मिल सकती है।

UPSC पास किए बिना भी LBSNAA जाने के हैं ये रास्ते, जानिए इंटर्नशिप और ट्रेनिंग के मौके
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

मसूरी की खूबसूरत पहाड़ियों में बसी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन यानी LBSNAA का नाम सुनते ही जेहन में ट्रेनी IAS-IPS अफसरों की तस्वीर आ जाती है। हर साल लाखों नौजवान UPSC की मुश्किल परीक्षा पास करके इस कैंपस तक पहुंचने का सपना देखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि UPSC पास किए बिना भी इस नामी संस्थान में एंट्री मिल सकती है। सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, मगर बात सच है।

बहुत लोग सोचते हैं कि LBSNAA में सिर्फ चुनिंदा सिविल सर्विसेज के ट्रेनी अफसर ही जा सकते हैं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। यह कैंपस केवल IAS, IPS वगैरह की ट्रेनिंग का ठिकाना भर नहीं, बल्कि देश के सबसे बड़े वैचारिक और प्रशासनिक मंथन का केंद्र भी है। यहां कई ऐसे प्रोग्राम चलते हैं, जिनके जरिए UPSC पास किए बिना भी यहां तक पहुंचा जा सकता है।

इनमें पहला रास्ता है इंटर्नशिप का। UPSC पास न करने पर भी LBSNAA के अंदर के माहौल को करीब से जानने का सबसे अच्छा तरीका इंटर्नशिप ही है। LBSNAA के नेशनल सेंटर फॉर लॉ एंड एडमिनिस्ट्रेशन यानी NCLA ने लॉ की पढ़ाई के आखिरी साल के स्टूडेंट्स के लिए चार हफ्ते की अकादमिक इंटर्नशिप शुरू की है। इसके जरिए देश के टॉप प्रशासनिक अफसरों और फैकल्टी के साथ गवर्नेंस और एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ पर रिसर्च करने का मौका मिलता है। इसके अलावा पब्लिक पॉलिसी, सोशल साइंसेज, मीडिया और रिसर्च से जुड़े नौजवानों के लिए भी अलग-अलग सेंटर्स के जरिए प्रोजेक्ट बेस्ड इंटर्नशिप के दरवाजे खुले रहते हैं।

दूसरा रास्ता है मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम्स का। UPSC के बिना LBSNAA में एंट्री पाने का यह भी एक जरिया है। देश की अलग-अलग केंद्रीय सेवाओं, जैसे IRS, IPS, IFoS वगैरह के सीनियर अफसरों और स्टेट सिविल सर्विसेज यानी स्टेट PCS के अनुभवी अफसरों को रिफ्रेशर कोर्स के लिए मसूरी भेजा जाता है। इसके अलावा देश-विदेश के मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स और टेक्नोलॉजी के दिग्गजों को गेस्ट लेक्चरर, कंसल्टेंट या रिसर्चर के तौर पर यहां बुलाया जाता है।

तीसरा तरीका है एजुकेशनल टूर का। बहुत लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या आम लोग LBSNAA घूम सकते हैं। यह कोई आम टूरिस्ट स्पॉट नहीं है, इसलिए यहां सीधी एंट्री बंद है। लेकिन चुनिंदा यूनिवर्सिटीज और रिसर्च संस्थानों के स्टूडेंट्स एजुकेशनल टूर के जरिए खास परमिशन लेकर यहां आ सकते हैं। LBSNAA कोई साधारण बिल्डिंग नहीं, बल्कि नॉलेज का मंदिर है, जहां अपनी काबिलियत और योग्यता के दम पर इन चुनिंदा रास्तों से एंट्री मिल सकती है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे