टाइगर श्रॉफ का शर्टलेस लुक चर्चा में, छह सेकंड के ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर छह सेकंड का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ एक बार फिर चर्चा में हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर सिर्फ छह सेकंड का एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया है, जो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में टाइगर की जबरदस्त फिटनेस नजर आती है और इसे देखकर उनके फैन्स को उनके पुराने एक्शन अवतार याद आ गए हैं।
टाइगर श्रॉफ ने यह खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वे शर्टलेस दिख रहे हैं और उनके सिक्स-पैक एब्स और दमदार बायसेप्स साफ दिखाई देते हैं। अभिनेता का यह फिटनेस लुक देखकर फैन्स काफी प्रभावित हुए हैं।
वीडियो के साथ टाइगर ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, '6 weeks transformation too boring ... here's a 6-second transformation, blink n you miss.' उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।
टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और एक्शन स्टंट्स के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट रूटीन की झलक फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। उनकी अनुशासित फिटनेस जर्नी और एक्शन स्टंट्स फैन्स के लिए हमेशा से प्रेरणा रहे हैं।
इस बार भी उनके नए वीडियो ने फैन्स का ध्यान खींचा है। चंद सेकंड की इस रील में टाइगर का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देखने को मिलता है।
टाइगर का यह वीडियो देखने के बाद फैन्स को उनके पहले के एक्शन अवतार याद आ गए। कई फैन्स ने उन्हें फिर से एक्शन फिल्मों में देखने की इच्छा जताई है। पोस्ट पर कमेंट करते हुए कुछ फैन्स ने उम्मीद जताई कि टाइगर और ज्यादा हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा में काम करें।
इस रील ने सोशल मीडिया पर न सिर्फ टाइगर की फिटनेस की चर्चा छेड़ दी है, बल्कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी फैन्स में उत्सुकता बढ़ा दी है। सिर्फ छह सेकंड के इस वीडियो ने सोमवार की सुबह फैन्स के लिए यकीनन खास बना दी।