शादी तो हुई नहीं गवा दिए 20 लाख रुपये
अंतराज्यीय 'गुजरात गैंग' के 7 सदस्य गिरफ्तार, कई महिलाएं हुई है शिकार, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
नागपुर.
ऑनलाइन दोस्ती में शादी का झांसा देकर महिला को 20 लाख रुपये का चूना लगाया गया है. क्राइम ब्रांच के यूनिट 3 ने कई राज्यों में फैले 'गुजरात गैंग' का पर्दाफाश करके 7 आरोपियों को अभी गिरफ्तार किया है. इनमें जयेश अमृत ठाकुर (20) यशपाल आमसिंह चौहान (24), कुलदीप सिंह विक्रम जडेजा (26) राजेन्द्र सिंह राणा वाघेला (34) नरपत बाबू सिंह (27), उपेन्द्र नागजीभाई जोशी (28) और भानुसिंह जसवंतसिंह वाघेला (29) शामिल है. सभी गुजरात के निवासी है. उनके हवाला रैकेट से भी जूड़े होने का संदेह है.
50 वर्षीय शिकायतकर्ता महिला की व्हाट्सअप के माध्यम से कथित मो. विशाल चोपड़ा से पहचान हुई. चोपड़ा ने खुद के यूके में रहने का बताया. उसने अपना गोल्ड और गारमेंट का बड़ा कारोबार होने का झांसा दिया. उसने बताया कि वह भारत में आकर रहना चाहता है. यहां शादी करने की भी मंशा है. उसने उसने महिला को शादी करने का झांसा दिया. महिला को वीडियो कॉल करके अपना कथित घर भी दिखाया. दिल्ली पहुंचने का बताते हुए अपने पास 70 तोला सोना तथा 70 हजार डॉलर होने की जानकारी दी.
इसके बाद महिला को कथित कस्टम अफसर का फोन आया. उसने चोपड़ा को पकड़ने की जानकारी दी. उसकी रिहाई के बदले में 20 लाख रुपए ऐंठ लिए. इसके बाद पून: 25 लाख रुपए की मांग की. ठगी का संदेह होने पर महिला ने गणेशपेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज किया. क्राइम ब्रांच ने जांच आरंभ कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी काफी समय से ठगी का रैकेट चला रहे है. वह तलाकशुदा अथवा विधवा महिलाओं को फांसते है. बदनामी की वजह से पीड़ित शिकायत दर्ज नहीं कराते है. आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते है.
खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।