मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:47 IST

SBI ने edX पर लॉन्च किए फ्री ऑनलाइन कोर्स, AI से लेकर फाइनेंस तक सीखने का मौका

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने edX प्लेटफॉर्म पर फ्री कोर्सेस की सीरीज उतारी है, जिसमें AI, मार्केटिंग और फाइनेंस जैसे विषय शामिल हैं।

SBI ने edX पर लॉन्च किए फ्री ऑनलाइन कोर्स, AI से लेकर फाइनेंस तक सीखने का मौका
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

सिर्फ डिग्री के भरोसे नौकरी और करियर चलाना अब आसान नहीं रहा, इसलिए नई-नई स्किल्स सीखना जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने edX प्लेटफॉर्म पर कई ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए हैं। इन कोर्सेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जेनेरेटिव AI, मार्केटिंग, पर्सनल ब्रांडिंग, फाइनेंस और बैंकिंग जैसे अहम विषय शामिल किए गए हैं।

खास बात यह है कि ये कोर्स बिना कोई फीस दिए ऑडिट पद्धति से किए जा सकते हैं। हालांकि अगर किसी को दूसरे लर्नर्स की तरह वेरिफाइड सर्टिफिकेट चाहिए, तो उसके लिए फीस देनी पड़ सकती है।

AI और जेनेरेटिव AI से जुड़े कोर्सेस की बात करें तो इस लिस्ट में एक अहम कोर्स है "AI and Generative AI for Business Automation"। यह कोर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो यह समझना चाहते हैं कि बिजनेस प्रोसेस को बेहतर बनाने के लिए AI और जेनेरेटिव AI का इस्तेमाल कैसे किया जाए। इस कोर्स के लिए कोडिंग या तकनीकी बैकग्राउंड की जरूरत नहीं बताई गई है। इसके अलावा "Generative AI and its Applications in Finance" और "Introduction to Machine Learning for Finance" जैसे कोर्स भी लिस्ट में हैं।

जिन लोगों की दिलचस्पी डिजिटल मार्केटिंग या कंटेंट क्रिएशन में है, उनके लिए इस प्लेटफॉर्म पर "Content Marketing Strategy" नाम का कोर्स भी मौजूद है। इसमें डिजिटल मार्केटिंग इकोसिस्टम के साथ-साथ कंटेंट बनाने, उसे प्रमोट करने और ग्राहकों तक पहुंचाने के तरीके सिखाए जाते हैं। इसके अलावा "Relationship Marketing Strategy for Financial Services" और "Marketing Psychology for Financial Services" जैसे कोर्स भी इस सूची में शामिल हैं।

फाइनेंस में रुचि रखने वालों के लिए "Introduction to Behavioural Finance", "Financial Markets and Products", "Ratio Analysis Fundamentals" और "Financial Management of Enterprise - For Beginners" जैसे कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। "Behavioural Finance" कोर्स में यह सिखाया जाता है कि इंसान की सोच और उसके भावनात्मक फैसले किस तरह फाइनेंशियल मार्केट को प्रभावित करते हैं।

SBI ने पर्सनल ब्रांडिंग का कोर्स भी शुरू किया है। इसमें पर्सनल ब्रांड और आम ब्रांड के बीच का फर्क, इसकी जरूरत और इसे डेवलप करने के लिए चाहिए वाली स्किल्स सिखाई जाती हैं। यह कोर्स 25 सितंबर से 30 दिसंबर 2026 तक चलेगा।

इन कोर्सेस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोग अपनी पढ़ाई या नौकरी के साथ-साथ घर बैठे अपनी सुविधा के हिसाब से नई स्किल्स सीख सकते हैं। SBI की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, edX पर मौजूद यह कोर्स लिस्ट काफी बड़ी है और इसमें बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और लीडरशिप से जुड़े कई विषय शामिल हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे