प्राइड ऑफ काऊज की नई कैंपेन में अथिया शेट्टी, 'कम ओवर टू द ग्रीनर साइड' थीम
पराग मिल्क फूड्स के प्रीमियम डेयरी ब्रांड प्राइड ऑफ काऊज ने अथिया शेट्टी के साथ नई विज्ञापन मुहिम लॉन्च की है।
पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड के प्रीमियम फार्म-टू-होम डेयरी ब्रांड प्राइड ऑफ काऊज ने अभिनेत्री और उद्यमी अथिया शेट्टी को अपनी नई विज्ञापन मुहिम में शामिल किया है। इस कैंपेन का नाम रखा गया है 'कम ओवर टू द ग्रीनर साइड'।
यह मुहिम ब्रांड के अपने फार्म से जुड़े खास रिश्ते पर आधारित है। इसके जरिए ग्राहकों को रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा हटकर प्रकृति, पोषण और सेहतमंद जिंदगी के साथ फिर से जुड़ने का न्योता दिया जा रहा है।
प्राइड ऑफ काऊज ने आज के दौर की आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर जीने के अपने फलसफे को इस कैंपेन में उतारा है। कोशिश यह है कि ग्राहक असल में जो मायने रखता है, उसके लिए वक्त और जगह निकालें।
इस मुहिम में ब्रांड की अपनी खास फार्म व्यवस्था और सेहतमंद जिंदगी को लेकर आधुनिक नजरिए का मेल दिखाया गया है। अथिया शेट्टी अपनी सहजता, असलियत और सादगी भरी लाइफस्टाइल के जरिए इसी सोच को सामने रखती हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में संतुलन ढूंढने का जो विचार इस कैंपेन के केंद्र में है, वही उनकी मौजूदगी में झलकता है।
साथ ही, प्राइड ऑफ काऊज की दुनिया उन ग्राहकों से भी एक नैसर्गिक रिश्ता बनाती है जो जिंदगी को ज्यादा सोच-समझकर देखना चाहते हैं। यह मुहिम पारंपरिक डेयरी विज्ञापन से आगे बढ़कर इस बात की भावनात्मक अहमियत पर ध्यान देती है कि अपने खाने-पीने का स्रोत पता होना और उससे जुड़े अनुभव कितने मायने रखते हैं।
पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड की कार्यकारी संचालक अक्षाली शाह ने बताया, "इस मुहिम के जरिए हम रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा दूर जाकर ज्यादा नैसर्गिक और संतोष देने वाली चीजों से फिर जुड़ने का एहसास दिलाना चाहते थे। अथिया के व्यक्तित्व में इस सोच से मेल खाती हुई सहजता और सादगी है, इसलिए वह इसके लिए बिल्कुल सही रहीं। उनकी अपनी अलग पहचान है और जिंदगी को देखने का उनका नजरिया बनावटी नहीं बल्कि सोच-समझकर अपनाया हुआ लगता है।"
उन्होंने आगे कहा, "प्राइड ऑफ काऊज के लिए हम जो दुनिया बना रहे हैं, उससे यह बात पूरी तरह मेल खाती है। अथिया के जरिए हम चाहते थे कि यह कैंपेन पारंपरिक सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट जैसा न लगकर, हमारे फार्म का अनुभव लेने का एक न्योता जैसा लगे। थोड़ी ज्यादा खुली जगह, थोड़ी ज्यादा शांति और प्रकृति से थोड़ा और करीबी रिश्ता महसूस करने का न्योता।"
यह मुहिम प्राइड ऑफ काऊज के उस सफर को आगे बढ़ाती है जिसमें ब्रांड खुद को पोषण, सेहतमंद जिंदगी और प्रकृति से जुड़ी बड़ी लाइफस्टाइल सोच पर टिके एक प्रीमियम डेयरी ब्रांड के तौर पर पेश करता है। ब्रांड का सिंगल-ओरिजिन फलसफा वैसे का वैसा कायम है, लेकिन कंपनी लगातार नए तरीके तलाश रही है ताकि अपने फार्म का अनुभव और उससे जुड़ी वैल्यूज ग्राहकों तक और करीब से पहुंचाई जा सकें।
अपनी इस नई मुहिम के जरिए प्राइड ऑफ काऊज ग्राहकों को जिंदगी की रफ्तार थोड़ी कम करने, प्रकृति से फिर जुड़ने और रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढने का न्योता दे रहा है।