मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:12 IST

फ्लायदुबई विमान हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, दूतावास ने दी जानकारी

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास ने बताया कि कैप्टन स्मित मच्छार इलाज का अच्छा जवाब दे रहे हैं।

फ्लायदुबई विमान हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, दूतावास ने दी जानकारी
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नई दिल्ली : फ्लायदुबई के FZ1073 विमान में हुई सनसनीखेज घटना के बाद गंभीर रूप से घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत को लेकर राहत देने वाली खबर आई है। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास ने उनकी हालत पर अपडेट देते हुए कहा है कि इलाज का उन पर अच्छा असर हो रहा है।

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर दी जानकारी में कहा कि कैप्टन मच्छार का सबसे अच्छा इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। दूतावास के मुताबिक वह उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और जरूरी मदद दी जा रही है।

अब बात उस घटना की। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लायदुबई के FZ1073 विमान के कॉकपिट में गंभीर वारदात हुई। जानकारी के मुताबिक विमान के सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर हमला किया। इसके बाद विमान ने इमरजेंसी हालात में सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित लैंडिंग की।

हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने हालात काबू में करने में मदद की। इस घटना में विमान में सवार 174 यात्री सुरक्षित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन मच्छार की हिम्मत की तारीफ की है। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत भी हुई। इस घटना के बाद मच्छार के हौसले की चर्चा देश और विदेश में हो रही है।

दूतावास ने एक बार फिर कहा है कि कैप्टन मच्छार का इलाज जारी है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनके परिवार को जरूरी मदद और तालमेल मुहैया कराया जा रहा है। इस बीच विमान में हुई इस घटना की आधिकारिक जांच चल रही है, जिसमें हमले के पीछे का असल मकसद और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे