बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:28 IST

पानी पीने के बहाने बालिका से छेड़खानी

परिचित की करतूत, शांतिगर में वारदात

गजानन तामटे पीआई शांति नगर थाना

नागपुर.

शांतिनगर थाने के तहत पानी पीने के बहाने घर आए युवक ने बालिका से छेड़छाड़ की है. शांतिनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पोक्सो तथा छेड़खानी का मामला दर्ज किया है. 14 वर्षीय पीड़िता के मां की शिकायत के अनुसार 10 अक्टूबर को आरोपी रवि केंद्रे उसके घर आया. बलिका घर के नीचे खड़ी थी. इसी दौरान रवि ने उसे चॉकलेट और जन्मदिन का उपहार देने का लालच देकर घर चलने को कहा. परिचित होने से बालिका को उसकी बात पर संदेह नहीं हुआ. घर चलने पर उसने बालिका से पानी मांगा. घर में परिजन नहीं होने का भरोसा होने के बाद उसने बालिका से आपत्तिजनक बर्ताव किया. बालिका ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी. उसकी मां ने शांतिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर रवि को गिरफ्तार किया है. प

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे